Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)(KHS)
Kendriya Hindi Samsthan (Agra)
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
Set Combination
नियत संबंध समूह
ऐसा शब्द समूह जो प्रयोग-संबंध के कारण एक कोशीय इकाई के रूप में प्रयुक्त होता है। इस शब्द समूह के समस्त शब्दों का एक स्वतंत्र अर्थ होता है जो समूह के सभी शब्दों के सम्मिलित अर्थ से भिन्न होता है। इस शब्द समूह के मूल अर्थ को विकृत किए बिना शब्दों का समानार्थी शब्द से स्थानान्तरण नहीं किया जा सकता। जैसे- हिंदी ‘जलोदर’ का अर्थ ‘जल’ और ‘उदर’ न होकर ‘पेट का एक विशेष रोग’ है। यह नियत शब्द समूह है इसलिए इसमें ‘जल’ के समानार्थी शब्द ‘पानी’ से स्थानान्तरण कर ‘पानी
Special Dictionary
विशिष्ट कोश
ऐसा कोश जिसमें किसी विशेष उद्देश्य के लिए शब्दों का समावेश हो। जैसे- ‘पर्याय कोश’ ‘वर्णाक्षर कोश’ आदि।
Synchronic Dictionary
एककालिक कोश
ऐसा कोश जिसमें समसामयिक अथवा काल विशेष के शब्दों का समावेश हो तथा शब्दों से संबंधित जानकारी तत्कालीन प्रयोग से संबंधित हो (synchronic dictionary’ : : diachronic dictionary)।
Systemic Dictionary
संकल्पना-व्यवस्था कोश
देखिए- ‘ideological dictionary’।
Sub Encyclo Paedia
उपप्रविष्टि
मुख्य प्रविष्टि से संबंधित अन्य प्रविष्टियाँ जो उसके बाद दी जायँ। देखिए- ‘nesting’।
Shortened Form
लघुरूप
बड़ी इकाई का प्रविष्टि हेतु छोटा किया हुआ शब्द रूप। जैसे- ‘साझेदारी टूटना’ ‘to be dissolved’ के स्थान पर प्रविष्टि में मात्र ‘टूटना’।
Secondary Relational
गौण अर्थ
देखिए- ‘indirect meaning’ (secondary meaning : : primary meaning)।
Selected Relational
चयनित अर्थ
विशेष विषयपरक अर्थ। देखिए- ‘special meaning’।
Special Relational
विशिष्ट अर्थ
शब्द का विशेष विषय से संबंधित अर्थ। जैसे- ‘कर्म’ शब्द का व्याकरण में अर्थ होगा- ‘क्रिया से प्रभावित’।
Sample
नमूना / प्रतिदर्श ञंश
Script
लिपि
किसी भाषा के लिए प्रयुक्त लेखन व्यवस्था।
Scriptorium
प्रविष्ट लेखागार / कोश लेखागार
कोश की प्रविष्टि कार्डों के संग्रह का स्थान।
Segmental (Sound)
खण्डीय (ध्वनियाँ)
एक के बाद अनुक्रम में आने वाली ध्वनियाँ जिनको एक दूसरे से अलग किया जा सकता है।
Segmentation
खण्डीकरण
एक अनुक्रम में आई हुई ध्वनियों को एक दूसरे से अलग करने की प्रक्रिया।
Selection
चयन
वस्तुओं या व्यक्तियों के सामान्य समूह में से किसी विशेष आधार पर वस्तुओं या व्यक्तियों को अलग करना।
Semasiology
अर्थ विज्ञान
देखिए- ‘semantics’।
Semantic
अर्थगत
Semantic Aspect
अर्थगत पक्ष
शब्द या कथन का वह पक्ष जो अर्थ से संबंधित हो (semantic aspect : : phonological aspect)
Semantic Change
अर्थगत परिवर्तन
शब्द के मूल अर्थ में आया हुआ विकार।
Semantic Components