Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Dalbergia Sisso
डल्बर्जिया सिस्सो
डल्बर्जिया की एक जाति, जिसे सामान्य भाषा में शीशम कहते हैं।
Darwinism (darwinian Theory)
डारविनवाद
डार्विन द्वारा सन् 1859 में प्रतिपादित विकास प्रक्रम का एक सिद्धान्त इसके अनुसार जीव की उन विचल विविधताओं का प्राकृतिक वरण होता है जो वातावरण के अनुकूलतम होती है। इस प्रकार उपयुक्ततम जीव ही जीवन-संघर्ष में सफल होते हैं और उपयुक्त जीवों के जीवित रहते ही नई जातियों की उत्पत्ति होती हैं।
Date Palm
खजूर
जालकुल (पामी) के वंश फीनिक्स का सामान्य नाम। इसका वृक्ष लम्बा पत्तियां पक्षाकार (पिन्नेट) और पुष्प बड़े, गुच्छमय व एकलिंगाश्रयी होते हैं।
Daughter Cells
संतति कोशिकाएं
मातृ कोशिका के विभाजन से उत्पन्न नव कोशिकाए।
Daughter Colony
संतति कालोनी
मौलिक कॉलोनी से उत्पन्न और सामान्यतः उसी के अंतर्गत स्थित नई कॉलोनी।
Daughter Nucleus
संतति केन्द्रक
केन्द्रक के विभाजन से उत्पन्न नव केन्द्रक।
Deciduous
पाती, पर्णपाती
(पौधों के अंगों के संबंध में प्रयुक्त) वृद्धि काल के उपरांत झड़ जाने वाले, जैसे (1) वे पत्तियां जो पतझड़ में झड़ जाती हैं।
Decussate
व्यत्यस्थ
(तने पर पत्तियों आदि के विन्यास के संबंध में) जिसमें एक परस्पर सम्मुख जोड़ा अपने निकटवर्ती दूसरे जोड़े के साथ समकोण बनाए जैसे तुलसी में।
Dehiscence
स्फुटन
परिपक्व होने पर किसी अंग जैसे फल पराग-कोश, बीजाणुधानी आदि का फटना।
Dehiscent
स्फुटनशील
परिपक्व होने पर निश्चित सीवन पर स्वतः फट जाने वाला।
Dentate
श्वदंती
(पत्ती के संबंध में) जिसके कोर (मार्जिन) पर कुछ इस प्रकार के कटाव हों कि वे बाहर की ओर निकले हुए दाँते से लगें।
De Oxyribose Nucleic Acid (d.n.a.)
डिऑक्सीराइबोस न्यूक्लिक एसिड (डी. एन. ए.)
वह केन्दरकीय अम्ल जिसके अणुओं में डीऑक्सीराइबोस शर्करा होती है और सामान्यतः जिसके न्यूक्लीओटाइडों के विशिष्ट क्रम में आनुवंशिक सूचना निहित होती है यानी प्रोटीन संश्लेषण के लिए एमीनो एसिड का क्रम अंकित होता हैं।
Dermatogen (proteoderm)
त्वचाजन
प्राथमिक विभज्योतक (मेरिस्टम) का बाह्य स्तर जो बाह्यत्वचा (एपिडर्मिस) एवं तत्संबंधी ऊतकों को जन्म देता हैं।
Desmodium Gyrans
डेस्मोडियम गाइरेन्स
डेस्मोडियम की एक जाति जो कि एक शाक है। इसे टैलिग्राफ प्लान्ट भी कहते हैं, क्योंकि इसके दो छोटे पार्श्व-पत्रक सिगनल की भांति ऊपर-नीचे गति करते हैं।
Development
परिवर्धन
जीव में परिवर्तनों का क्रम, जिसके फलस्वरूप वह प्रारंभिक एककोशिकीय अवस्था से पूर्णावस्था की परिचायक प्रजनन क्षमता को प्राप्त कर लेता हैं।
Diadelphous
द्विसंघी
(पुंकेसरों के संबंध में) जो पुंतुओं के जुड़ जाने से दो समूहों में हों, जैसे मटर के फूल में।
Diakinesis
पारगतिक्रम
प्रथम अर्धसूत्रण पूर्वावस्था का वह चरण जिसमें गुणसूत्र-संकुचन अधिकतम के समीप होता है और द्विसंयोजक पूरी कोशिका में भली भांति फैले होते हैं।
Diandrous
द्विपुंकेसर
दो पुंकेसर वाला, जैसे, जस्टीसिया, अडूसा आदि का फूल।
Diastase
डायस्टेस
एक एन्जाइम जो मंड (स्टार्च) को शर्करा में परिवर्तित र देता हैं।
Dichasial