Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Eclipta Alba
एक्लिप्टा एल्बा
एक्लिप्टा की एक जाति, जिसे सामान्य भाषा में भृंगराज कहते हैं। इस बूटी का औषधि और बालों के तेल बनाने में उपयोग होता हैं।
Ecology
पारिस्थितिकी, परिस्थिति विज्ञान
जीव-विज्ञान की वह शाखा, जिसमें जीव पर वातावरण के प्रभाव तथा जीवों के पारस्परिक संबंध का अद्ययन किया जाता हैं।
Ecosystem
पारितंत्र, पारिस्थितिक तंत्र
जैव समुदाय और पानी, हवा, मिट्टी आदि भौतिक वातावरण के मिलने से बना पारिस्थितिक तंत्र संरचना तथा कार्य की दृष्टि से इसे पारिस्थितिकी की मूलभूत इकाई समझा जाता हैं। उदाहरण-तालाब, वन आदि।
Ecotype
पारिस्थतिक प्ररूप
एक स्थायी उपजाति, प्रजाति अथवा संरूप जो एक आवास में सीमित हैं।
Ectogenesis
एक्टोजेनेसिस
एक कृत्रिम पर्यावरण में देह के बाहर किसी भ्रूण का विकास।
Ectogony
एक्टोगोनी
भ्रूण तथा भ्रूणपोष की बाह्य संरचनाओं पर परागण तथा निषेचन का प्रभाव।
Ectophyte
बहिः पादप
ऐसा पादप जो किसी अन्य जीव की बाहरी सतह पर पाया जाता हैं।
Ectoplasm
बहिः प्रद्रव्य, बहिद्रव्य, एक्टोप्लाज्म
कोशिकाद्रव्य का बाहरी भाग जो आंतरिक भाग की अपेक्षा अधिक दृढ़ और कम दानेदार होता हैं।
Egg
अंडा, अंड
स्री युग्मक, जो गतिहीन होता हैं।
Egg Apparatus
अंड समुच्चय
एक अंडकोशिका और दो सहायक कोशिकाओं का समूह जो भ्रूणपोष के बीजाण्डद्वार वाले सिरे पर स्थित होता हैं।
Egg Cell
अंडकोशिका
भ्रूणकोश (ऐम्बिरियो सैक) की प्रधान कोशिका जिसके निषेचन और परिवर्धन से बीज बनता हैं।
Elephantopus Scaber
एलीफेंटोपस स्केबर
ऐलीफेन्टोपस की एक जाति जो बगीचों और चरागहों में होती हैं। यह औषधि बनाने में उपयोगी होती हैं।
Emasculation
विपुंसन
द्विलिंगी पुष्पों से अस्फोटी परागकोश का निष्कासन।
Embryo
भ्रूण
निषेचन के उपरान्त अल्प-वर्धित अवस्था में जीव। पुष्पी पादपों में यह बीज के अंदर सुरक्षित रहता हैं।
Embryosac
भ्रूणकोष
बीजांड के भीतर का आशय जिसमें अंड कोशिका से भ्रूण का परिवर्धन होता हैं।
Embryology
भ्रूणविज्ञान, भ्रौणिकी
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें भ्रूण की रचना तथा परिवर्धन आदि का अध्ययन किया जाता हैं।
Endocarp
अंतः फलभित्ति
फलभित्ति की सबसे अंदर की परत।
Endodermis
अंतस्त्वचा, एंडोडर्मिस
वल्कुट (कॉर्टेक्स) और रंभ को अलग करने वाली एक कोशिका चौड़ी परत। इसकी कोशिकाओं की त्रिज्य भित्तियां मोटी होती हैं।
Endogamy
अंतः संगम
उसी पुष्प के पुंकेसर द्वारा वर्तिकाग्र का परागण।
Endogenous