Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Oak
बांज
क्वेर्केस तथा लिथोकार्पस वंशों के पौधों का सामान्य नाम। इनकी लकड़ी बड़ी उपयोगी होती हैं।
Oat
जई
1. ऐवेना वंश (जीनस) के धान्यों का सामान्य नाम।
2. ऐवेना का बीज।
Obdiplostemenous
दलाभिमुख द्विवर्तपुंकेसरी
(पुमंग के संबंध में) जिसमें पुंकेसक पखुड़ियों से दुगनी संख्या में और दो चक्करों में हों तथा पुकेसरों का बाहरी चक्कर दलों के सम्मुख हो।
Obligate
अविकल्पी
जिनका कोई विकल्प न हो या जो एक ही प्रकार के जीवनयापन या जीवन क्रियाओं तक सीमित हों जैसे कुछ अनॉक्सीजीवी (ऐनीरोब), परजीवी, आदि।
Oblique
तिर्यक (तिरछा)
1. झुका हुआ।
2. असम भुजाओं वाला।
Oblong
दीर्घवत्
जिसमें पत्रदल लंबा, फैला हुआ तथा गोलाकार सिरोंवाला हो, जैसे केले की पत्ती।
Obovate
अदोमुख, अंडाकार
जिसका फलक अंडाकार हो और अग्रक आधार से तनिक चौड़ै हो जैसे देसी बादाम की पत्ती।
Ocimum Canum
औसिमम कैनम
औसिमम की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में बंबई कहते हैं।
Ocimum Sanctum
औसिमय सैंक्टम
औसिमम की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में तुलसी कहते हैं।
Ocrea (ochrea)
औंक्रिया
वृंत के आधार को धेरे हुए एक नलिकाकार आच्छद जो एक अनुपत्र के लिपट जाने से अथवा दो जुड़े अनुपत्रों से बनता हैं।
Offset
भूस्तरिका
भूमि पर फैलने वाला छोटा, मोटा तना जैसे रामबांस (ऐगेव) में।
Oidium
औइडियम
कवकों का एक कायिक जनन अंग।
Onion
प्याज
लिलिएसी कुल के एलियम सेपा का सामान्य नाम।
Oogonium
अंडधानी, ऊगोनियम
शैवाल तथा कवकों की स्ऱीजननेंद्रीय। यह मॉस तथा पर्णागों की स्त्रीधानी (आर्किगोनियम) के समतुल्य हैं, किन्तु इसमें ग्रीवा और अंडधा (वेन्टर) का विभेदक नहीं होता।
Oomycetes
ऊमाइसिटीज
निम्न कवकों का एक वर्ग। इन कवकों के जाल (माइसीलिया) सुरिवर्द्धित होते हैं और लैंगिक जनन विलिंगता (ऊगेमी) द्वारा होता हैं। ये मृतजीवी या परजीवी होते हैं।
Oosphere
अंडगोल
अनिषेचित अण्डकोशिका (स्री युग्मक)।
Oospore
निषिक्तांड
अंडगोल (ऊस्फीयर) के निषेचन के परिणाम स्वरूप बनने वाली द्विगुणित कोशिका।
Open Bundle
वर्धी पूल
संवहन-पूल (बंडल), जिसमें दारू और फ्लोएम के बीच में एधा (केम्बियम) के विद्यमान होने से वर्धनशीलता हों।
Operculum
ढक्कन
स्फोटिका का एक अंग, जिसके खुलने से धानी के बीजाणु, बीज आदि बाहर निकल पड़ते हैं जैसे मॉस की स्फोटिका में।
Opium Plant (poppy)