Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Pachytene
स्थूलसूत्रावस्था, पैकीटीन
अर्धसूत्री विभाजन का वह चरण जिसके दौरान जीन विनिमय होता हैं।
Palaeontology
जीवाश्म विज्ञान, जीवाश्मिकी
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें पुरातन काल के विलुप्त जीवों, उनके अंगों या चिन्हों का तथा कालानुसार उनके वितरण का अध्ययन किया जाता हैं।
Palaeozoic Era
पुराजीवी महाकल्प, पैलियोजोइक महाकल्प
पृथ्वी के ऐतिहासिक कालक्रम में 51 करोड़ से 18 करोड़ वर्ष पूर्व तक की अवधि जो प्राग्जीव (प्रोटीरोजोइक) और मध्यजीवी (मीसोजोइक) महाकल्पों के बीच में हैं।
Palisade Tissue
खंभऊतक
पर्णमध्योतक (मेसोफिल) का ऊपरी ऊतक जिसमें स्तंभाकार कोशिकाएं पत्ती की सतह से समकोण बनाती हुई स्थित होती हैं। इस ऊतक में अंतराकोशिक अवकाश छोटे-छोटे होते हैं और कोशिकाओं में पर्णहरित की प्राचुरता होती हैं।
Palm
ताड़
पामी कुल के पादपों का सामान्य नाम जैसे-खजूर।
Palmate
हस्ताकार
(पत्ती) जिसका फलक (लैमिना) विभक्त होकर हथेली व अंगुलियों सा आकार बनाता है जैसे एरंड की पत्ती।
Palmatifid
दीर्णहस्तकार
(पत्ती के संबंध में प्रयुक्त) जिसका फलक (लैमिना) अधिक से अधिक आधी दूरी तक कटा हो जैसे कपास में।
Palmatipartite
दीर्णतर हस्ताकार
पत्ती जिसका फलक आधी दूरी से अधिक कटा हो, जैसे एरंड की पत्ती में।
Palmatisect
दीर्णतक हस्ताकार
पत्ती जिसका फलक लगभग पूरा कटा हो जैसे टैपोइका की पत्ती।
Pandanus
पैन्डैनस
पैन्डैनेसी कुल का वंश विशेष, जिसे सामान्य भाषा में केवड़ा या केतकी कहते हैं। इनकी अपस्थानिक जड़ें पौधे को सहारा दैती हैं। इन जड़ों को अवस्तंभ मूल कहते हैं।
Papilionaceous
मटरकुलीय
(दलपुंज के संबंध में) मटर के दलपुंज सदृश व्यवस्थित।
Pappus
रोमगुच्छ
बाह्यदल-पुंज के रूपांतर से बना पतले बालों का गुच्छा जो बहुधा अंडाशय या फल के ऊपर छत्र के समान स्थित रहता है और वायु वितरण में सहायक होता हैं।
Parachute Mechanism
पैराशूट विधि
वायु वितरण की वह विधि जिसमें छत्राकार रोम या पंखों आदि के कारण बीज या उल (समारा) पैराशूट की तरह स्थानांतरित हो जाते हैं।
Parallel Venation
समांतर शिराविन्यास
वह शिरा विन्यास जिसमें फलक की मुख्य शिराए एक दूसरे के लगभग समांतर स्थित होती हैं जैसे केले की पत्ती मेः अधिकतर एकबीजपत्री पौधों में ऐसा शिराविन्यास पाया जाता हैं।
Paraphysis
सहसूत्र
एक या अधिक कोशिकाओं के बने बंध्य तंतु जो निम्न कोटि के पादपों के जनन अंगों के साथ रहते हैं।
Parasite
परजीवी
किसी दूसरे जीव के जीवित अंग से अपना पोषण ग्रहण करने वाला जीव जैसे अमरबेल।
Parasitism
परजीविता
दो जीवधारियों का शारीरिक रूप से साथ-साथ रहना जिससे एक को लाभ किंतु दूसरे (परपोषी) को हानि पहुंचती हैं।
Parasitology
परजीवी विज्ञान
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें परजीवियों की संरचनाओं तथा जैविक क्रियाओं का अध्ययन होता हैं।
Parenchyma
मृदूतक
पतली भित्ति वाली गोल अथवा बहुभुजी कोशिकाओं का कोमल ऊतक, जो पौधों के कुछ भागों में पाया जाता है जैसे वल्कुट में।
Parent