Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Racemose Infloresence
असीमाक्षी पुष्पक्रम
वह पुष्पक्रम जिसमें एक मुख्य अक्ष होता है जो बड़ता जाता है और क्रमशः पार्श्विक फूल अग्राभिसारी (एक्रोपीटल) क्रम से निकलते रहते हैं। इस प्रकार ऊपर की बाद में बनने वाले फूल अपेक्षाकृत छोटे होते हैं।
Races
प्रजाति
जाति के उपविभाजन जो पहचान में एक दूसरे से स्पष्तया भिन्न होते हैं।
Rachis
पिच्छाक्ष, रैकिस
किसी संयुक्त पत्ती अथवा पर्णागपत्र (फ्रैंड) का अक्ष।
Radial Vascular Bundle
त्रिज्य संवहन पूल
वह संवहनपूल, जिसमें दारू और फ्लोएम केंद्र से समान दूरी पर विभिन्न त्रिज्याओं पर एकांतर क्रम से स्थित हों। यह जड़ों में पाया जाता हैं।
Radial Symmetry
त्रिज्या सममिति
एक प्रकार की पुष्प सममिति, जिसमें सभी अवयव सभी अवयव केंद्र के चारों ओर नियमित रूप के समान दूरियों पर अवस्थित होते है अर्थात जिसमें केंद्र से गुजरने वाले किसी भी अनुदैर्ध्य काट पर पुष्प समान अर्ध भागों में बांटा जा सकता है जैस-गुलाब के फूल की सममिति।
Radiobiology
विकिरण-जैविकी
जीवधारियों तथा जीवित कोशिकाओं पर विकिरण (रेडियोएक्टीविटी) के प्रभावों के अध्ययन से संबंधित जीवविज्ञान की शाखा।
Radish
मूली
क्रूसीफेरी कुल के रैफेनस सैटाइवस का सामान्य नाम। इसकी तर्कुरूप (फ्यूजीफॉर्म) जड़ खाई जाती हैं।
Ramentum
तनुशल्क, रैमेंटम
पर्णांग आदि की नव शाखाओं तथा पर्णों के ऊपर लगे हुए भूरे, पतले शल्कों अथवा रोमों का समूह।
Random Genetic Drift
यादृच्छिक आनुवंशिक विचलन
सीमित समष्टि आकार के परिणामस्वरूप युग्मकिवल्पियों की बारंबारता में घटत-बढ़त।
Raphanus Sativus
रैफैनस सैटाइवस
रैफैनस की एक जाति जिसका सामान्य नाम मूली है।
Raphe
रैफी
प्रतीप बीजांड की वह उभरी हुई रेखा जो बीजांडकाय (न्यूसेलस) के आधार को बीजांडासन से मिलाती है।
Raphide
रैफाइर्ड
कैल्शियम ऑक्सिलेट के सूचिकाकार रवे जो कुछ पौधों की कोशिकाओं में पाये जाते हैं जैसे पौथौस में।
Ray Floret
रश्मि-पुष्पक
मुंडक पुष्पक्रम (कैपिटुलम) के बिम्ब की परिधि से निकले हुए पतले-चपटे (स्ट्रैप जैसे) पुष्प।
Reaction
प्रतिक्रिया
किसी उद्दीपक के प्रति होने वाली जीव की चेष्टा।
Receptacle
धानी, पात्र
जनन अंगों आदि को धारण करने वाला विशेष अंग जैसे ;-
1. पुष्पी पादपों में पुष्पासन;
2. पर्णांग आदि अपुष्पी पादपों में बीजाणुधानियों के समूह को धारण करने वाली शाखा;
3. कवकों की विभिन्न प्रकार की बीजाणुधारी संरचनाएं।
Recessive
अप्रभावी
एक युग्म विकल्पी या संगतलक्षण प्रूपी विशेषक जो केवल समयुग्मजों में व्यक्त होता हैं।
Recombination
पुनर्योजन
अयुग्मविकल्पियों के स्वतंत्र अपव्यबहन अथवा श्रृंखलित जीनों के बीच विनिमय के परिणामस्वरूप जीनों के नए संयोजन का उत्पन्न होना।
Red Algae
लाल शैवाल, लोहित शैवाल
वे शैवाल जिनमें हरे वर्णक (क्लोरोफिल) के अतिरिक्त लाल वर्णक (फाइकोएरिथ्रिन) भी वर्तमान रहता है और पर्णहरित (क्लोरोफिल) को आच्छन्न किए रहता हैं।
Reduction Division
न्यूनकारी विभाजन
वह केंद्रक-विभाजन जिसमें नवनिर्मित केंद्रक में गूणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है।
Regeneration