Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Tagates Patula
टेगेटीज पटुला
टेगेटीज की एक जाति, जिसे सामान्य भाषा में गैदा कहते हैं।
Tamarindus Indica
टैमैरिन्डस इन्डिका
टेमैरिन्डस की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में इमली कहता हैं इसकी फली खाई जाती है।
Tannin
टेनिन
एक रासायनिक पदार्थ, जो कुछ पोड़ों की छाल से निकाला जाता है।
Tap Root
मूसला जड़
एक प्राथमिक मूल, जो ऊर्ध्वाधर दिशा में भूमि में नीचे की ओर वृद्धि करती है, और जिससे सामान्यतया छोटी-छोटी पार्श्विक मूलिकाए निकलती रहती हैं जैसे गाजर, मूली।
Tapetum
टेपीटम
1. अपरिपक्व बीजाणुधानी में बीजाणु को घेरती हुई पोषक ऊतक की परत।
2. पराग कोष का अंतरतम भित्तीय (पैराइटल) उतक स्तर, जो वर्धी पराग मातृकोशिकाओं (पोलेन मदर सेल्स) के पोषण का काम करता हैं।
Taxis
अनुचलन
सूक्ष्मजीवों तथा जनन कोसिकाओं का चलन, जो वातावरण के दिशात्मक उद्दीपन से अनुप्रेरित होता है। यह चलन उद्दीपक की ओर अतवा उसकी विपरीत दिशा में होता है।
Taxon
वर्गक, टैक्सोन
किसी भी श्रेणी की वर्गीकृत इकाई।
Taxonomy
वर्गीकरण विज्ञान
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवों को प्राकृतिक एवं तर्कसंगत वर्गों में इस प्रकार रखा जाता है, जिससे उनके विकास तथा बंधुता पर कुछ प्रकाश सके।
Tegmen
टेगमेन
बीजकवच का भीतरी स्तर।
Telegraph Plant
शालपर्णी
लेग्यूमिनोसी कुल के पैपीलिओनेटी उपकुल के डेस्मोडियम गाइरेन्स का सामान्य नाम।
Telophase
अंत्यावस्था, टीलोफैज
कोशिका विभाजन की अंतिम अवस्था, जिसमें संतति गुणसूत्रों के दो समूहों से दो नवकेंद्रको का निर्माण होता हैं।
Tendril
प्रतान
लता आदि आरोही पादपों के तने या पत्तियों से निकला हुआ लंबा, पतला, संवेदनशील अंग जो किसी वस्तु के चारों ओर लिपटकर लता को खड़ा रखता है। संरचना विज्ञान (मॉर्फोंलोजी) की दृष्टि से यह रूपांतरित तना (जैसे अंगूर में), कक्षवर्ती शाखा (जैसे पैशन फ्लावर में), अनपत्र (जैसे स्माइलेक्स में) या पत्ती (जैसे मटर में) होता हैं।
Tephrosia Purpurea
टेफ्रोसिया परप्यूरिया
टेफ्रोसिया की एक जाति, जिसका सामान्य नाम सरपोका है। इसके पुष्प बड़े लुभावने होते हैं।
Terminal
अंतस्थ
अक्ष या शाखा के सिरे पर स्थित, जैसे कलिका, फूल आदि।
Terminal Bud
अंतस्थ कलिका
वह कलिका जो अक्ष या शाका के सिरे पर स्थित हो।
Tertiary Period
तृतीय कल्प
पृथ्वी के ऐतिहासिक कालक्रम में 6 करोड़ वर्ष से लेकर दस लाख वर्ष पूर्व तक की अवधि जो क्रिटेशस तथा क्वाटर्नरी कल्पों के बीच आती है। इसमें इओसीन से प्लायोसीन तक सभी युग आते हैं।
Testa
बीजकवच
बीज का बाहरी आवरण जो बीजांड (ओव्यूल) के कवच (इंटेगुमेंट) से परिवर्धित होता हैं।
Tetrad
चतुष्क
1. चार कोशिकाओं का एक समूह जो पूर्ण परिपक्व हो जाने तक साथ-साथ रहता है। ये एक ही मातृकोशिका के दो तलों में क्रमशः विभाजन होने से बनते है जैसे परागकण या बीजाणुओं के चार से समूह।
2. चार गुणसूत्रों का समूह जो अर्धसूत्री विभाजन (मीयोसिस) के उत्तरार्ध में द्विसंयोजी (बाइबैलेंट) गुणसूत्रों से बनता है।
Tetradynamous
चतुर्दीर्घक
चार लंबे और दो चोटे पुंकेसर वाला जैसे सरसों का फूल या पुमंग।
Tetramerous